Third party image reference
जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने Vivo Y93 और Vivo Y95 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. कम्पनी ने आज ही इनकी कीमत कम की है. विवो Y93 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत घटी है. दोनों ही फोन की नई कीमत अभी ऑनलाइन रिटेलर्स पर अपडेट नहीं हुई है हालाँकि ऑफलाइन रिटेलर्स ने नई रिवाईज की गयी कीमत पर बेचना शुरू कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि विवो Y93 और विवो Y95 पिछले साल के चौथी तिमाही में लॉन्च किये गए थे. इन फोन्स में वाटरड्राप स्टाइल वाला नौच डिस्प्ले है.
Third party image reference
विवो के इन दोनों स्मार्टफोन की लेटेस्ट कीमत की बात करें तो विवो Y93 का 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट अब सिर्फ 11,990 रूपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 1000 रूपये ज्यादा यानी 12,990 रूपये थी. वहीँ इसका 4GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट 13,990 रूपये की बजाय 12,990 रूपये का हो गया है. दूसरी तरफ विवो Y95 की नई प्राइस आपको बताएं तो ये फोन अब 14,990 रूपये में मिलेगा, इसकी भी कीमत 1000 रूपये ही कम की गयी है.
Third party image reference
इस चाईनीज कम्पनी ने विवो Y93 को दिसंबर 2018 में लॉन्च किया था. ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है, हालाँकि टॉप में फनटच ओएस 4.5 UI मिलता है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में है. यह फोन मीडियाटेक के हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 13MP+2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप किया हुआ है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है. फोन में 4030mAh की बैटरी दी गयी है.
Third party image reference
वहीँ विवो Y95 की बात करें तो ये फोन नवम्बर 2018 में लॉन्च हुआ था. इस फोन में भी 6.2 इंच का ही एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो के साथ है. हालाँकि इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से powered किया गया है. कैमरा इसमें भी 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा है. लेकिन सेल्फी कैमरा जबरदस्त है. इसका फ्रंट कैमरा 20MP का है. और बैटरी 4030mAh की इसमें भी है.
Post a Comment