Third party image reference
जैसे कि आप जानते ही होंगे पिछले कुछ वर्षों में भारत में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच चल रही जद्दोजहद के कारण स्मार्टफोन की कीमतों में काफी गिरावट आई है। आज के समय में काफी कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन खरीदना बेहद आसान हो गया है। आज इस आर्टिकल में हम जिस स्मार्टफोन के विषय में बात करने वाले हैं इसके स्पेसिफिकेशन निश्चित तौर पर किसी से कम नहीं है लेकिन इस फोन की कीमत मात्र ₹15000 है।
दरअसल, जिस स्मार्टफोन के विषय में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है रियलमी X। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। फोन की मुख्य विशेषताओं की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 710 प्रोसेसर के साथ आता है साथ ही फोन में अमोलेड डिस्पले दी गई है जिसके कारण इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को पूरी तरह से bezel less बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन में पोप अप सेल्फी कैमरा दिया है जिसके साथ बड़ी बैटरी और VOOC 3.0 फ्लैश फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Third party image reference
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की, Realme X में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 का है. इसमें ऐमेलोड डिस्प्ले यूज किया गया है और इस स्मार्टफोन में ट्रेंड के लिहाज से अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.
अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो Realme X में Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट दिया गया है और इसके साथ Adreno 616 GPU है. इस फोन में 8GB रैम है और इंटर्नल स्टोरेज 128GB की है. माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है. बॉडी इसकी 3D ग्लास्टिक है ग्लास और प्लास्टिक जो भी कह लें.
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे Realme X में फोटॉग्रफी के लिए 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इस बार Sony IMX586 सेंसर यूज किया है. फोन के रियर में दो कैमरे हैं. पहला 48 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है. कंपनी के मुताबिक इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए पॉप अप कैमरा का यूज किया गया है.
Third party image reference
अंत में कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो चीन में Realme X की कीमत की शुरुआत 1,499 युआन (लगभग 15,300 रुपये) से शुरू है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत 1599 युआन (लगभग 16300 रुपये) है. 8GB रैम और 128GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 युआन (लगभग 18300 रुपये) रखी गई है.
Post a Comment