Oppo के इस धांसू फोन की कीमत में हो चुकी है ₹6000 की भारी कटौती, खरीदने में न करें देर

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी काफी लोकप्रिय है। इस कंपनी के स्मार्टफोन अधिकतर युवा वर्ग को काफी आकर्षित करते हैं। इस कंपनी ने अब तक कई सारे बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है और नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के साथ ही यह कंपनी पुराने स्मार्टफोन की कीमतों में भी भारी कटौती करती रहती है। पिछले साल के अंत में इस कंपनी ने अपने एक धांसू स्मार्टफोन Oppo R17 Pro को लॉन्च किया था जो अब 6000 रुपये की भारी कटौती के साथ बिक रहा है तो आईये जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और नई कीमत के बारे में।
Third party image reference
स्पेसिफिकेशन और कीमत
Oppo के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6 जीबी/8 जीबी की रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और साथ में एक TOF 3D सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग हेतु इस इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।
Third party image reference
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 50 वाट की सुपरवूक फास्टचार्जिंग तकनीक से लैस है तथा कनेक्टविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी 3.1 टाइप सी, ग्लोनास, बीडीएस और फेस अनलॉक तथा इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर संबधित सुरक्षा के भी फीचर्स मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम तथा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,990 रुपये थी जो अब घटकर मात्र 39,990 रुपये हो चुकी है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post