वीवो Z1 प्रो में हुई भारी गिरावट, अब मिल रहा है मात्र 10,999 रुपये में

#Technews243

वीवो z1 प्रो


दोस्तों, वीवो Z1 प्रो स्मार्टफ़ोन के बारे में तो आपको पता ही होगा जो कि एक समय का काफी अच्छा स्मार्टफोन था और यदि अगर आप अभी भी उस स्मार्टफोन को गेमिंग के लिए खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते है। इसमे आपको गेमिंग के समय कोई भी दिक्कत नही आने वाला है। यह स्नैपड्रैगन 712 octacore प्रोसेसर के साथ मे आता है। जिसके जरिये आप हैवी से हैवी गेम्स को काफी आसानी से खेल पाएंगे। इस फोन की कीमत में आपको भारी गिरावट मिल जाता है और यह आपको मात्र 10,999 रुपये में मिल जाता है। इस फोन की कम कीमत वाली सेल 18 जनवरी से होने वाली है। यह कीमत फ़ोन की बेस यूनिट की कीमत है। इसमे आपको और भी कई वैरिएंट देखने को मिल जाते हैं जो कि अलग अलग दामों में आते हैं।

वीवो Z1 प्रो के फ़ीचर्स


इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल Hd प्लस नौच वाला डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेसोलुशन 2340×1080 पिक्सेल है। यह फोन एंड्राइड पाई में रन करता है और qualcomm स्नैपड्रैगन 712AIE octacore का चिपसेट दिया गया है जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.3ghz है। इस फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोंनो ही दिया गया है। जो कि आपके हैंडसेट को काफी कम समय मे अनलॉक कर देते हैं।

अगर कैमरे फ़ीचर्स की बात की जाए तो रियर में 16+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो का यह फोन ड्यूल 4g volte को सपोर्ट करता है। पावर देने के लिए इस फोन में 5000mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है। जो कि फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस फोन को आप फ्लिप्कार्ट ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post