Realme 3 Review: इसकी बैटरी और कैमरा है बेहतरीन

रियलमी 3 को लॉन्च हुए कुछ ही दिन हो गए हैं. यह फोन बजट रेंज में पेश हुआ है. अपनी कीमत के हिसाब से यह फोन अच्छे फीचर्स यूजर्स को देता है. इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है. आज हम आपको इस फोन का रिव्यु देने जा रहे हैं. यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं इस बारे में हम आपको बतायेंगे.
डिस्प्ले

https://st1.bgr.in/wp-content/uploads/2019/03/Realme-3-9.jpg
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.22 इंच का आइपीएस एलसीडी डिस्प्ले आपको मिलता है. इसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 दिया गया है. इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है. यह डिस्प्ले गेमिंग के लिए और वीडियो देखने के लिए अच्छा है. इस फोन का डिस्प्ले बड़ा है इस वजह से आप इसमें यूट्यूब वीडियो और भी अच्छी तरह से देख पाएंगे. इसकी क्वालिटी बेहतरीन है.
परफॉरमेंस

Third party image reference
इसमें मीडियाटेक का हीलियो P70 प्रोसेसर मौजूद है. इसमें आपको 3/4 जीबी की रैम और 32/64 जीबी की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इसकी स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ा पाएंगे. इसका प्रोसेसर बहोत ही पावरफुल है. यह आसानी से किसी भी टास्क को पूरा करता है. इसमें आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं. परफॉरमेंस के मामले में इसमें कोई भी बड़ी दिक्कत नहीं है.
कैमरा

https://st1.bgr.in/wp-content/uploads/2019/03/Realme-3-4.jpg
इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. मतलैब आपको इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है. इसका अपर्चर f/2.0 है. इसके रियर कैमरे से दिन में अच्छी क्वालिटी की फोटो आती है लेकिन रात में इससे उतनी अच्छी फोटोज नहीं आती है. सेल्फी कैमरा भी दिन में बढ़िया परफॉर्म करता है. कैमरा के मामले में भी यह फोन ठीकठाक है ऐसा बोल सकते हैं.
बैटरी और अन्य फीचर्स

https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2019/03/05/16_9/16_9_1/Realme_3_smartphone_launched_in_India_price_starts_at_Rs_8_999_1551773436.jpg
इसमें आपको 4,230 एमएएच की बैटरी देखने को मिलती है. इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके आपको 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है. यह फोन एंड्राइड 9.0 पाई ओएस पर चलता है. इसकी बैटरी दिनभर आपका साथ देती है. इसका बैटरी बैकअप एकदम बढ़िया है. इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर भी अच्छे से काम करता है. इस फोन के कलर भी काफी आकर्षक लगते हैं, जो की आपको पसंद आयेंगे.
यह फोन दस हजार के निचे एक बेहतरीन ऑप्शन माना जा सकता है. आप इस फोन को खरीद सकते हैं. इसका परफॉरमेंस, बैटरी लाइफ और कैमरा ठीकठाक काम करता है. यह फोन आपको निराश नहीं करेगा.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post