Pop-Up सेल्फी कैमरा और 4000mAh बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ हॉनर का यह धांसू फ़ोन

#Technews243

Honor 9X

बहुत दिनों के बात हॉनर के के द्वारा एक बहुत ही शानदार स्मार्टफोन को भारत मे लांच कर दिया गया है। हॉनर का यह फोन ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो कि मात्र 13,999 रुपये की कीमत में Pop-Up सेल्फी कैमरा के साथ मे आता है। साथ ही इस फोन में और भी कई बेहतरीन फ़ीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की बिक्री 19 जनवरी से शुरू होने वाली है। इस फोन की कीमत तो वैसे 13,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन जब आप इसे पहली सेल में मंगाते हैं तो आपको 1000 रुपये की छूट मिल जाती है जिससे कि आपको फ़ोन मात्र 12,999 रुपये में मिल जाता है। यह स्मार्टफोन एक फुल व्यू डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। जिसमें आपको किसी भी तरह का कोई भी नौच देखने को नहीं मिलने वाली है। हॉनर 9X की रियर की ओर ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में देखने को मिल जाता है जो कि Sapphire Blue और Midnight ब्लैक हैं। अगर इसकी कैमरा फ़ीचर्स में देखा जाए तो की मोड्स के साथ मे आता है जैसे वाइड एंगल, पोर्ट्रेट, सुपर नाईट मोड इत्यादि।

Honor 9X के फ़ीचर्स

हॉनर 9X स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेसोलुशन 2340×1080 पिक्सेल है। यह फोन एंड्राइड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम में रन करता है और किरिन 710F octacore का प्रोसेसर दिया गया है जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.2ghz है और सेकेंडरी क्लॉक स्पीड 1.8ghz है। इसका बेस वैरिएंट 4gb की रैम और 128gb की इंटरनल स्टोरेज के साथ मे आता है जिसको आप SD कार्ड के जरिये 128gb की स्टोरेज तक बढ़ा सकते हैं।

अगर इसकी कैमरे फ़ीचर्स की बात की जाए तो रियर में 48+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमे की 48MP का कैमरा अपर्चर F/1.8 के साथ मे आता है और फ्रंट में भी आपको 16 मेगापिक्सल का Pop-Up सेल्फी मिल जाता है जो कि अपर्चर F/2.2 के साथ मे आता है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमे 4000mAh का बैटरी बैकअप दिया गया है। हॉनर का यह फोन भी ड्यूल 4g Volte को सपोर्ट करता है और यूजर इंटरफ़ेस EMUI  9.1 पे बेस्ड है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post