Realme Narzo 10A स्मार्टफोन भारत मे हुआ लांच, कीमत 8499 रुपये से शुरू

Realme Narzo 10A स्मार्टफोन भारत मे हुआ लांच, कीमत 8499 रुपये से शुरू


तो दोस्तों, काफी समय के बाद Realme के तरफ से दो और स्मार्टफोन को भारत मे लॉन्च कर दिया गया है जिनका नाम Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A है। दोनों ही फ़ोन एक बजट स्मार्टफोन हैं जो कि बेहद ही कम कीमत के साथ में आते हैं। तो इस पोस्ट में आप Realme Narzo 10A स्मार्टफोन के बारे में जानेंगे। जो कि ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मे आता है। इस फ़ोन की कीमत बेहद ही कम रखी गयी है साथ ही इसमें एक काफी नया गेमिंग प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जो कि मीडियाटेक के तरफ से है जिसे आजतक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं किया गया है। तो चलिए जानें detail में इसके फ़ीचर्स के बारे में

डिज़ाइन


डिज़ाइन के मामले में यह फ़ोन बाकी Realme के डिवाइस की तरह ही आता है जिसमे नोच डिज़ाइन वाला डिस्प्ले दिया गया है और रियर में किनारे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी बॉडी एक फुल प्लास्टिक बॉडी है। इस फ़ोन में के रियर में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट देखने को मिल जाता है। Realme Narzo 10 आपको दो कलर ऑप्शन में देखने को मिल जाता है जो कि वाइट और ब्लू हैं। इसमें आपको ट्रिपल स्लॉट का भी ऑप्शन देखने को मिल जाता है जिसमें आप एक साथ एक sd कार्ड और 2 सिम कार्ड आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। 

डिस्प्ले

Realme के इस फ़ोन में 6.5 इंच का HD प्लस मिनी ड्राप डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेसोलुशन 720×1440 पिक्सेल है। इस फ़ोन में उतनी खास डिसप्ले तो नहीं दी गयी है लेकिन कीमत के हिसाब से काफी अच्छा है।

रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम


इस फोन में मीडियाटेक हेलिओ G70 Octacore प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो की एक नया गेमिंग प्रोसेसर है। साथ ही इस फ़ोन में 3gb की रैम और 32gb स्टोरेज की ऑप्शन दी गयी है।

रियर और फ्रंट कैमरा


अगर रियर कैमरे की बात की जाए तो 12+2+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो कि अपर्चर F/1.8+F/2.4+F/2.4 के साथ में आते हैं। जो 12 मेगापिक्सल का है वो एक main कैमरा है और जो 2+2 मेगापिक्सल का कैमरा उसे पोर्ट्रेट शॉट्स और माइक्रो लेंस के लिए दिया गया है। और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सिक्योरिटी और बैटरी बैकअप


सिक्योरिटी के  लिए इस फ़ोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही दिया गया है जो कि काफी फ़ास्ट हैं। और यदि बैटरी बैकअप की बात की जाए तो 5000mAh की बड़ा बैटरी बैकअप दिया गया है जो की 10W की फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

नेटवर्क और कनेक्टिविटी


यह फ़ोन 4g नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें सारे ही कनेक्टिविटी दी गयी है जैसे ब्लूटूथ, wifi, gps, हॉटस्पॉट etc.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post