माइक्रोमैक्स इन नोट 1 रिव्यू : प्राइस, फीचर्स और विशेषता - इन हिंदी

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 रिव्यू : प्राइस, फीचर्स और विशेषता - इन हिंदी




बहुत समय के बाद Micromax ने नवंबर में अपने एक और स्मार्टफोन को लांच कर दिया है जिसका नाम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 है। यह स्मार्टफोन कम प्राइस सेगमेंट में काफी अच्छी फीचर्स के साथ मे आता है। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की कीमत भारत मे 10,999 रुपए से शुरू होती है जिसमें 4gb की रैम एवं 64gb की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इस बार माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन ब्रांड अपने एक नई डिज़ाइन के साथ मे आता है। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एक स्टॉक एंड्राइड के साथ में आता है जिसमें माइक्रोमैक्स का कहना है कि आपको किसी भी प्रकार का एड्स देखने को नहीं मिलेगा और साथ ही दो साल तक लगातार अप्डेट्स मिलती रहेगी। यदि सभी बातों की वजह से लोगों को यह फ़ोन बेहद पसंद आ रही है। तो चलिए देखते हैं माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के फीचर्स detail में


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की डिज़ाइन


यह फ़ोन एक अच्छी डिज़ाइन के साथ मे आता है जिसके रियर में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वैड कैमरा का सेटअप दिया गया है। वहीं अगर फ्रंट की बात की जाए तो फ्रंट में एक मिनी पंच होल डिज़ाइन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस फ़ोन के राइट में एक वॉल्यूम Up/down बटन और गूगल असिस्टेंट को डायरेक्टली इनेबल करने का बटन दया गया है। इस फ़ोन में USB टाइप - C पोर्ट और 3.5mm हैडफ़ोन जैक दोनों ही अवेलेबल हैं। 


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की डिस्प्ले


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 में 6.67 इंच का फुल HD प्लस आईपीएस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेसोलुशन 2400×1080 पिक्सेल है। यह डिस्प्ले एक 60hz पैनल के साथ मे आता है और इस फ़ोन किसी भी डिस्प्ले प्रोटेक्शन का उपयोग नहीं किया गया है। 


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की रैम और प्रोसेसर


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 लेटेस्ट एंड्राइड 10 पे रन करता है। जिसमें आपको pure स्टॉक एंड्राइड के फीचर्स देखने को मिलेंगे और माइक्रोमैक्स का यह भी कहना है कि आपको इस फ़ोन में किसी भी प्रकार का एड्स और फालतू की एप्पलीकेशन देखने को नहीं मिलने वाली है। माइक्रोमैक्स के इस फ़ोन में मीडियाटेक हेलिओ G85 octacore का प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2ghz है। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर एक गेमिंग प्रोसेसर है। जिसमें आपकी कई सारी गेम्स को हाईएस्ट ग्राफ़िक्स सेटिंग पे आसानी से खेल पाएंगे। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 भारत मे दो स्टोरेज वैरिएंट के साथ मे आता है जो कि 4gb रैम + 64gb इंटरनल स्टोरेज और 4gb रैम + 128gb स्टोरेज हैं। अगर आप चाहें तो स्टोरेज को sd कार्ड के जरिये 256gb तक बढ़ा सकते हैं।


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 रियर और फ्रंट कैमरा


इस फ़ोन के रियर में 48+5+2+2 मेगापिक्सल का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिय्या गया है। 


बैटरी बैकअप और कनेक्टिविटी


अगर बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फ़ोन में 5000mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है जो कि 18W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और साथ ही रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फ़ोन ड्यूल 4g volte के सपोर्ट के साथ मे आता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस जैसे सारे फीचर्स अवेलेबल हैं।


माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्राइस


4gb रैम + 64gb स्टोरेज - 10,999

4gb रैम + 128gb स्टोरेज - 12,499


In the Box


हैंडसेट, पावर एडाप्टर (18W), डेटा केबल, यूजर manual, वारंटी कार्ड 


Pros


1. स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस ( No Ads)

2. साल तक अप्डेट्स मिलते रहेंगे।


Cons


1. ज्यादा कैमरा फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

2. डिस्प्ले में कोई भी प्रोटेक्शन नही दिय्या गया है।

3. मीडियाटेक का प्रोसेसर होने के कारण हमें हीटिंग इशू देखने को मिल सकते हैं।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post