वायरलेस चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus का यह धांसू 5G स्मार्टफोन

वायरलेस चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus का यह धांसू 5G स्मार्टफोन



Oneplus ने अपने दो नए एंड्राइड स्मार्टफोनों को भारत मे लांच कर दिया है जो कि 5G फ़ीचर्स के साथ मे आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोनों में स्नैपड्रैगन 865 का चिपसेट देखने को मिल जाता है। जैसे कि आपको पता ही होगा कि इससे पहले वाले पोस्ट में मैंने आपको OnePlus 8 स्मार्टफोन के बारे में बताया था। तो आज के इस पोस्ट में मैं आपको OnePlus 8 प्रो स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा। OnePlus का यह फ़ोन एक फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन है जिसमें आपको सारे फ़ीचर्स मिल जाते हैं। 

डिज़ाइन 


OnePlus का यह स्मार्टफोन काफी अच्छी और कूल डिज़ाइन के साथ मे आता है। जिसमें आपको फ्रंट में curved डिस्प्ले मिल जाता है जिसमें एक पंच होल कैमरा दिया गया है। वही अगर रियर की तरफ देखी जाए तो आपको ग्लास बॉडी मिल जाता है जो कि 3D कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फ़ोन आपको तीन कलर ऑप्शन में देखने को मिल जाते हैं जो कि Glacial ग्रीन, Ultramarine ब्लू और Onyx ब्लैक हैं। इस फ़ोन के नीचे की तरफ आपको स्पीकर ग्रील, सिम ट्रे और USB टाइप C पोर्ट देखने को मिल जाता है। इसमें आपको कोई भी हेडफोन जैक नहीं दिया गया है और साथ ही बाकी सभी Oneplus स्मार्टफोन की तरह इस फ़ोन में भी अलर्ट स्लाइडर दिया गया है।

डिस्प्ले


OnePlus 8 प्रो में 6.78 इंच का Quad HD प्लस फ्लूइड एमोलेड curved डिस्पले के साथ में आता है। जिसका रेसोलुशन 3168×1440 पिक्सेल है। साथ ही डिस्प्ले में आपको 3D कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इन फ़ोन के डिस्प्ले में बहुत ही कम वेसल्स देखने को मिलते हैं जिससे आपको फूल व्यू का exeperience मिलता है। इसमे आपको 120Hz वाला डिस्प्ले देखने को मिल जाता है जिसके कारण आपको टच रिस्पांस में delay नहीं होगा और आपका फ़ोन मक्खन की तरह चलेगा चाहे या आप गेम खेल रहे हो या फिर other वेब एक्टिविटी। साथ ही इस फ़ोन में HDR10+ का भी सपोर्ट मिल जाता है जिससे कि आपको पिक्चर और भी inhance मिलेगी। साथ ही इसमें डिस्प्ले मैट के द्वारा A+ का रेटिंग दिया गया है। इस फ़ोन की ब्राइटनेस को और भी बढ़ा दी गयी है जिससे की डायरेक्ट सूर्य की रोशनी पड़ने पर भी आप डिस्प्ले को आसानी से देख पाएंगे। 

रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम


यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 आउट ऑफ बॉक्स चलता है जो ऑक्सीजन ओएस पर आधारित है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 ऑक्टाकोर का प्रोसेसर है।  साथ ही यह फोन GPU Adreno 650 पर आधारित है। Oneplus 8 दो रैम वेरिएंट के साथ आता है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज हैं।  इसका स्टोरेज भी इसमें बहुत खास है कि यह UFS 3.0+टर्बो राइट को सपोर्ट करता है जिससे आप आसानी से और बहुत जल्दी फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।  अगर आप गेमिंग शुरू करना चाहते हैं तो इस फोन को खरीद सकते हैं।  इन फोनों में, आप किसी भी उच्चतम ग्राफिक्स सेटिंग्स पर खेल सकेंगे।


रियर और फ्रंट कैमरा


इस फ़ोन के रियर में 48+48+8+5 मेगापिक्सल के क्वैड रियर कैमरा के साथ मे आता है। जो एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा है वह एक main कैमरा है जो कि अपर्चर F/1.78 के साथ मे आता है जिसमें सोनी IMX689 का सेंसर दिया गया है। यह पहला स्मार्टफोन जो इस सेंसर के साथ मे आता है। और  जो दूसरा 48 मेगापिक्सल का कैमरा है उसे अल्ट्रा वाइड लेंस के लिए दिया गया है जो कि अपर्चर F/2.2 के साथ में आता है। वहीं 8 मेगापिक्सल के कैमरे को टेलीफ़ोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल के कैमरे को कलर फ़िल्टर लेंस के लिए दिया गया है जो कि अपर्चर F/2.44 और F/2.4 के साथ में आते हैं। साथ ही रियर में ड्यूल LED फ़्लैश और 3X हाइब्रिड ज़ूम देखने को मिल जाता है। इस रियर कैमरा की मदद से आप 4K वीडियो को 60fps तक, फुल HD वीडियो को 60fps तक और सुपर स्लो मोशन वीडियो को 720 पिक्सेल के साथ में 480fps में रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा भी रियर कैमरे में और कई फ़ीचर्स देखने को मिल जाते हैं जैसे CINE aspect ratio video recording, Video HDR, Cat&Dog face detect & focus, UltraShot HDR, Nightscape, Super Micro, Portrait, Pro Mode, Panorama, AI Scene Detection, RAW Image, Audio Zoom, Audio 3D etc. यदि फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो 16 मेगापिक्सल का मिनी पंच होल कैमरा दिया गया है कि अपर्चर F/2.45 और सोनी IMX471 के साथ मे आता है। इस कैमरे की मदद से आप फुल HD वीडियो को 30fps में रिकॉर्ड कर पाएंगे।

सिक्योरटी और बैटरी बैकअप


यदि सिक्योरिटी की बात की जाये तो फेस अनलॉक और इंडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों  ही इस फ़ोन में दिए गए है जो कि काफी फ़ास्ट हैं। यदि सेंसरों की बात की जाए तो सभी प्रकार के सेंसर मौजूद हैं जैसे Accelerometer, Electronic, Compass, Gyroscope Ambient Light Sensor, Proximity Sensor, Sensor Core, Laser Sensor, Flicker-detect sensor, Front RGB sensor etc. For Powering Up device इस फ़ोन में 4510mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है। जिसमे चार्जिंग के लिए वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों का ही सपोर्ट दिया गया है। जो वायर्ड चार्जर है वो warp charge 30T टेक्नोलॉजी के साथ मे आता है जो आपका हैंडसेट को मात्र 23 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता वहीं अगर वायरलेस चार्जिंग की बात की जाए तो warp charging 30 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus यह भी दावा करता है वायरलेस चार्जिंग डिवाइस को मात्र 30 मिनट 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।

न्यूटवर्क और कनेक्टिविटी


यह फ़ोन 4g और 5g दोनों ही नेटवर्कों को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह पहला स्मार्टफोन है जिसमे ब्लूटूथ 6 का भी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही wifi, हॉटपॉट, जीपीएस जैसे और भी कई कनेक्टिविटी दिए गए हैं।

In the Box


OnePlus 8 Pro
Warp Charge 30 Power Adapter
Warp Type-C Cable (Support USB 2.0)
Quick Start Guide
Welcome Letter
Safety Information and Warranty Card
LOGO Sticker
Case
Screen Protector
SIM Tray Ejector

कीमत


8GB + 128GB Storage - 54,999
12GB + 256GB Storage - 59,999

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post