माइक्रोमैक्स द्वारा भारत मे कई सारे स्मार्टफोनों को लांच किया गया है जिसमें से माइक्रोमैक्स IN 1b भी एक है। इस स्मार्टफोन को भारत में नवंबर 2020 में लांच किया गया है जो कि कम प्राइस सेगमेंट में एक काफी अच्छी फ़ोन निकल के आता है। इससे पहले माइक्रोमैक्स द्वारा भारत में कई स्मार्टफोनों को लांच किया गया था लेकिन वो उतने भी दमदार वाले नहीं होते थे। माइक्रोमैक्स की कीमत भारत मे 6,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 2gb की रैम और 32gb की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल जाती है। इस फ़ोन के साथ-साथ में एक और भी स्मार्टफोन को भारत में लांच किया गया है जो कि माइक्रोमैक्स IN नोट 1 है। दोनों ही स्मार्टफोन अपने-अपने कीमत के हिसाब से एक अच्छी फीचर्स के साथ मे आते हैं। तो चलिए सबसे पहले देखते हैं Micromax IN 1b के फीचर्स के बारे में
माइक्रोमैक्स IN 1b की फीचर्स :-
माइक्रोमैक्स IN 1b की डिज़ाइन
माइक्रोमैक्स का यह फ़ोन एक अच्छी डिज़ाइन के साथ मे आता है जिसमें रियर की तरफ ड्यूल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर दिय्या गया है। साथ ही फ़ोन के फ्रंट में नौच डिज़ाइन वाला डिसप्ले दिया गया है।
माइक्रोमैक्स IN 1b की डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ नौच डिज़ाइन आईपीएस डिस्प्ले दिय्या गया है जिसका रेसोलुशन 1600×720 पिक्सेल है। इसके डिस्प्ले में किसी भी प्रकार का प्रोटेक्शन नहीं दिय्या गया है।
माइक्रोमैक्स IN 1b की रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम
माइक्रोमैक्स IN 1b एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पे रन करता है साथ ही इसमें मीडियाटेक हेलिओ G35 octacore का प्रोसेसर दिय्या गया है जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.3ghz है। Realme ने ये भी दावा किया है कि इसमें pure स्टॉक एंड्राइड का एक्सपीरियंस मिलेगा मतलब आपको इस फ़ोन में किसी भी प्रकार का एड्स देखने को नहीं मिलने वाला है। इस फ़ोन को भारत मे दो रैम वैरिएंट्स के साथ मे लांच किया गया है जो कि 2gb+32gb स्टोरेज और 4gb+64gb स्टोरेज हैं।
माइक्रोमैक्स IN 1b रियर और फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन के रियर में 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया और फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
माइक्रोमैक्स IN 1b कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह फ़ोन ड्यूल 4g volte को सपोर्ट करता है, साथ ही इस फ़ोन में ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस इत्यादि जैसे सारे फीचर्स दिये गए हैं। पावर देने के लिए इस फ़ोन में 5000mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है जो कि एक 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
In The Box
हैंडसेट, पावर अडॉप्टर, यूजर मैन्युअल, डेटा केबल, वारंटी कार्ड

Post a Comment