![]() |
| IMG Credit - Phonearena |
रियलमी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी द्वारा एक और स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लांच कर दिया गया है जिसका नाम रियलमी X7 प्रो है। Realme यह स्मार्टफोन एक 5G सपोर्टेड फ़ोन है जिसमें दोनों ही सिम में 5G का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह फ़ोन एक नए मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ मे आता है जो कि बेहद की पावरफुल है। अगर आप चाहें तो इस फ़ोन को Realme स्टोर या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यह फ़ोन केवल एक ही रैम ऑप्शन के साथ मे आता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। तो चलिए जान लेते हैं इसके फीचर्स के बारे में और भी डिटेल में
Realme X7 प्रो के फीचर्स
डिसप्ले
डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फ़ोन में 6.55 इंच का फुल HD प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेसोलुशन 2400×1080 पिक्सेल है। इस डिस्प्ले की खास फीचर्स यह भी है कि 120hz रिफ्रेश रेट के साथ मे आता है। देखा जाए तो सुपर एमोलेड के साथ मे तो कई स्मार्टफोनों को भारत मे लांच किया गया है लेकिन सुपर एमोलेड के साथ 120hz रिफ्रेश रेट होना ये बहुत बड़ी बात होती है। साथ ही इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का भी प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले फीचर्स देखकर तो यही पता चलता है कि डिस्प्ले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं दी गयी है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर
इस फ़ोन में मीडियाटेक डाइमनसिटी 1000 प्लस का प्रोसेसर दिया गया है जो कि एंड्राइड 10 पे बेस्ड है और इसकी एक खास बात यह भी है कि यह प्रोसेसर 5G को भी सपोर्ट करता है। इस प्रोसेसर की प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.6ghz है। यह फ़ोन 8gb रैम + 128gb स्टोरेज के साथ मे आता है।
रियर और फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन के रियर में 64+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि अपर्चर F/1.8+F/2.25+F/2.4+F/2.4 के साथ मे आते हैं। इस फ़ोन के प्राइमरी कैमरे में सोनी IMX 686 का प्रोसेसर दिया गया है जिससे की आपकी इमेज और भी बेहतरीन हो जाती है। इसमें 64 मेगापिक्सल के कैमरा एक main कैमरा है, 8 मेगापिक्सेल के कैमरा को अल्ट्रा वाइड और बाकी बचे 2-2 मेगापिक्सल के कैमरे को माइक्रो और मोनो लेंस के लिए दिया गया है। वही अगर देखा जाए तो कैमरे में अल्ट्रा स्टेडी वीडियो, अल्ट्रा स्टेडी मैक्स वीडियो, सुपर नाईट मोड, पैनोरमिक व्यू, एक्सपर्ट, टाइमलैप्स, पोर्ट्रेट मोड, HDR, अल्ट्रा वाइड, अल्ट्रा माइक्रो, AI स्किन रेकॉग्निसशन, AI ब्यूटी, फ़िल्टर, स्लो मोशन, बूकेह इफ़ेक्ट, सुपर नाईट मोड इत्यादि जैसे सारे फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं अगर फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि अपर्चर F/2.45 के साथ मे आग है। फ्रंट में भी आपको फोटोग्राफी के लिए पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, ब्यूटी मोड, HDR, फ़िल्टर, नाईट मोड इत्यादि जिसे सारे फीचर्स दिए गए हैं।
वीडियोग्राफी के लिए भी इस फ़ोन के रियर कैमरे से आप 4K वीडियो को 30fps और 60fps में रिकॉर्ड कर पाएंगे। साथ ही इसके बैक और फ्रंट दोनों ही तरफ स्लो मोशन का सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी बैकअप और कनेक्टिविटी
बैटरी के मामले में यह फ़ोन काफी आगे निकलकर आता है क्योंकि इस फ़ोन में 4500mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है जो कि 65W के सुपर डार्ट फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो कि 35 मिनट के आसपास में आपके फ़ोन को 0-100 प्रतिशत चार्ज कर देता है। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाए तो ड्यूल 4g volte के अलावा भी आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है जो कि आपकी साउंड क्वालिटी को और भी एनहान्स कर देता है।




Post a Comment