#Technews243 दिनो यदि आप कोई बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं और आप का बजट लगभग ₹15000 तक का है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इस समय भारत में मौजूद दो सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन के विषय में बताने वाले हैं जिनके बीच बराबर की टक्कर चल रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रेडमी नोट 7 प्रो स्माटफोन और सैमसंग गैलेक्सी M30 स्मार्टफोन की। दोनों ही स्मार्टफोन ₹15000 की कीमत के अंदर गजब के स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। चलिए आपको इन दोनों स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Third party image reference
Redmi Note 7 Pro
डिस्प्ले
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की,यहां 19.5:9 रेश्यो और 1080x2340 रिजोल्यूशन के साथ 6.3-इंच फुल-HD+ LTPS डिस्प्ले दिया गया है. Redmi Note 7 Pro में भी स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है. अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो यहां क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही यहां भी 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है.
कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो Redmi Note 7 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक करने के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है. सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट में यहां भी 13MP का कैमरा दिया गया है. साथ ही यहां फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है.यहां भी आपको लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट-मो़ड मिलेगा.
बैटरी
कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में इस फोन में लगभग सभी स्टैंडर्ड विकल्प मौजूद है अगर बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है और यहां भी क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट मौजूद है.
कीमत और उपलब्धता
अंत में कीमत और उपलब्धता की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे Redmi Note 7 Pro को भारत में दो वेरिएंट- 4GB रैम और 64GB स्टोेरेज (13,999 रुपये) 6GB रैम और 128GB स्टोरेज (16,999 रुपये) में लॉन्च किया गया है.
Third party image reference
Samsung Galaxy M30
डिस्प्ले
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्पले की, इस स्मार्टफोन में 19.5:9 रेश्यो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.38-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दी गई है. Galaxy M30 को Widevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ उतारा गया है, यानी यूजर्स नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे कंटेंट सर्विसेज से HD कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो Galaxy M30 में 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे यहां रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी RGB सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्त्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट में यहां 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
बैटरी
कनेक्टिविटी विकल्पों की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में लगभग सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं और जहां तक बैटरी का सवाल है इस स्मार्टफोन में मौजूद बैटरी बेहद खास है। दरअसल,इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000mAh की है. साथ ही यहां फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. यहां 15W का चार्जर साथ मिलेगा. साथ ही USB टाइप-C, रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मिलेगा.
कीमत और उपलब्धता
कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो,Samsung Galaxy M30 की शुरुआती कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी गई है. ये कीमत इसके बेस वेरिएंट- 4GB रैम और 64GB की है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये रखी गई है.
Post a Comment