सैमसंग गैलेक्सी ए50 फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी

#Technews243 साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग के बारे में आप सभी लोग जानते होंगे. सैमसंग कंपनी ने भारत में अपने बेहतरीन स्मार्टफोन पेश किए है. हाल ही में सैमसंग कंपनी ने अपना एक और नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए50 लॉन्च किया था. सैमसंग गैलेक्सी ए50 के लिए कंपनी ने अब अपडेट जारी कर दी है.

Third party image reference

सैमसंग कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब सभी सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूजर्स को अपडेट मिलेगी. इस अपडेट में सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कैमरे की क्वालिटी और बेहतर कर दिया है. अभी फ़िलहाल ये अपडेट कुछ ही यूजर्स को मिली है. आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फोन में मिलने वाला यह दूसरा अपडेट है. क्योकि पहला अपडेट गैलेक्सी ए50 को रिटेल बॉक्स से बाहर निकालने के बाद मिली है.

सैमसंग गैलेक्सी ए50
Third party image reference

फोन के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है, जो कि वाटर ड्राप नौच डिस्प्ले है. फोन में कंपनी ने बेहतरीन पावर देने के लिए इसमें ओक्टा कोरे एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया है. इस फोन के कंपनी ने दो वैरिएंट लॉन्च किए है. जिसमे 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के वैरिएंट मौजूद है.

सैमसंग गैलेक्सी ए50
Third party image reference

फोन का कैमरा

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें कंपनी ने पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया है. जिसमे पीछे की तरफ 25 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. वही सेल्फी के लिए आगे की तरफ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. इस फोन में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी है.

सैमसंग गैलेक्सी ए50

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post