सैमसंग ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A20 लॉन्च कर दिया है जो अन्य स्मार्टफोन की तरह डुअल कैमरा सेटअप और वॉटर ड्रॉप नोच के साथ आता है जिसके कारण फोन देखने में काफी मॉडर्न लगता है। स्मार्टफोन की मुख्य खासियत है कि यह 4000mAh की एक बड़ी बैटरी के साथ आता है।
मुख्य विशेषताएं
फोन में मौजूद अन्य मुख्य विशेषताओं की बात की जाए तो Samsung Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ब्रांड के इस नए हैंडसेट में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फिलहाल इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है कि Galaxy A20 को आखिर भारत कब लाया जाएगा। चलिए अब आपको इस फोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Third party image reference
डिस्प्ले और प्रोसेसर
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की, सैमसंग गैलेक्सी ए20 में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो p स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे सैमसंग गैलेक्सी ए20 में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
बैटरी
फोन में मौजूद कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में सैमसंग पे (Samsung Pay) सपोर्ट भी शामिल है। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि Galaxy A20 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, लेकिन फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है या नहीं।
Third party image reference
कीमत और उपलब्धता
कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो अभी के लिए ये स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लांच नहीं किया गया है लेकिन रूस में सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत RUB 13,990 (लगभग 15,000 रुपये) है। रूस में यह हैंडसेट Samsung ब्रैंड स्टोर, ऑथोराइज़ रिटेल स्टोर और सैमसंग के ऑनलाइन-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Post a Comment