चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवेई ने अपने नए स्मार्टफोन हुआवेई नोवा 4e को चीनी बाजार में लांच कर दिया है चीनी बाजार में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसे इसकी खासियत के तौर पर देखा जा रहा है। 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के अलावा फोन में दिया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी इसे खास बनाता है। फिलहाल इसके भारत आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है लेकिन बहुत जल्द जानकारी पेश की जाएगी। जानकारी मिलते ही हम आपको जरूर देंगे, तब तक हम आपको बताते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Third party image reference
चीनी बाजार में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं। पहले वैरीअंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, वहीं दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज है इन दोनों वेरियंट्स की कीमतें भारतीय मुद्रा में क्रमश ₹21400 और ₹24000 रखी गई हैं। इसे ब्लू, पर्ल व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Third party image reference
लेटेस्ट एंड्राइड 9.0 पाई पर कार्य करने वाले इस स्मार्टफोन में हाईसिलीकान किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6.05 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्पले है। फोन की स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटक्शन मौजूद है। हैंडसेट में पहले से मौजूद 128GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड का प्रयोग करके 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।
Third party image reference
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि फोन में खासियत के तौर पर ट्रिपल रीयर कैमरा सेट दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 24 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीवोएलटीइ, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3350 एमएएच की बैटरी है।
Post a Comment