सैमसंग का ये स्मार्टफोन लाँच के बाद बहुत तेजी से बिक रहा है

सैमसंग भारतीय बाजार में बहुत पहले से स्थापित है और आज भी इस कंपनी के फोन्स के लोग दिवाने है यही कारण है कि इस कंपनी के फोन लाँच होते ही दमदार तरीके से बिकते हैं। हाल ही में लाँच हुए सैमसंग गैलेक्सी ए30 स्मार्टफोन की बिक्री शानदार रूप सेहो रही हैं। इस फोन की कल सेल आयोजित होगी, जिसमें इस फोन को आप कई आफर्स के साथ खरीद सकते हो। इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए30

एक अच्छे फोन की पहचान होती है कि उस फोन की बैटरी शानदार हो यानी कि इस फोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई हैं। लोग फोन खरीदने के पहले फोन के कैमरे के बारे में जानते है, क्योकि हर व्यक्ति को अपनी फोटो अलग अलग तरिके से खीचने का शोक होता हैं। इसलिए इस फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए है जिसके सेंसर 16 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के दिए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए30

इस फोन के फ्रंट कैमरे में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया हैं। इस फोन में आप दो सिम डाल सकते हो, जो कि 4 जी को सपोर्ट करेगी। इस फोन में सुरक्षा के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया हैं। इस फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए30

इस फोन की स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हो। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजाॅल्यूशन 1080×2340 पिक्सल का दिया गया हैं।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post