सैमसंग के गैलेक्सी A-सीरीज स्मार्टफोन की लिस्ट में एक नए स्मार्टफोन Galaxy A20 की एंट्री हुई है. सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च कर दिया है. इसे A50 और A30 के साथ लॉन्च किया गया है. A20 को अब तक केवल रूस में ही लॉन्च किया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 7884 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फिलहाल इस स्मार्टफोन को दूसरे बाजारों में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सैमसंग Galaxy A20 की कीमत RUB 13,990 (लगभग 15,000 रुपये) रखी गई है और रूस में इसे सैमसंग ब्रांड स्टोर्स और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है. फिलहाल Galaxy A20 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर भी कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है.
Samsung Galaxy A20 की कीमत
Third party image reference
रूस में सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत RUB 13,990 (लगभग 15,000 रुपये) है। रूस में यह हैंडसेट Samsungब्रैंड स्टोर, ऑथोराइज़ रिटेल स्टोर और सैमसंग के ऑनलाइन-स्टोर से खरीदा जा सकता है। प्रेस विज्ञप्ति में फिलहाल इस बात का जिक्र नहीं है कि Galaxy A20 को अन्य मार्केट में आखिर कब तक लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A20 स्पेसिफिकेशन
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ए20 में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात Galaxy A20 के कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए20 में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, साथ ही यहां सैमसंग पे का भी सपोर्ट दिया गया है. Galaxy A20 में 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है या नहीं. इसका मेजरमेंट 158.4x74.7x7.8 mm है.
Redmi 7 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से है लैस
Third party image reference
Redmi 7 को आज चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के नए बजट स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 7 स्मार्टफोन 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) के साथ आएगा। Redmi 7 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi 7 की कीमत
Third party image reference
चीनी मार्केट में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन (लगभग 7,100 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 799 चीनी युआन (लगभग 8,200 रुपये) में बेचा जाएगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) है। Redmi 7 के तीनों वेरिएंट ड्रीम ब्लू, चार्म नाइट रेड और ब्राइट ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी मार्केट में Redmi 7 की बिक्री 26 मार्च को होगी।
Redmi 7 स्पेसिफिकेशन
Third party image reference
डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट तीन रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Redmi 7 में तीन स्टोरेज विकल्प मिलेंगे- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।
Post a Comment