सैमसंग ने बाजार में लॉन्च किया अपनी A सीरीज का एक और दमदार फोन, कीमत है इतनी

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने A सीरीज के एक नए स्मार्टफोन को बाजार में लांच किया है। जबकि सैमसंग कंपनी अपने ए सीरीज के 3 स्मार्टफोन पहले से ही बाजार में लांच कर चुकी है। जिनका नाम सैमसंग गैलेक्सी A30 और सैमसंग गैलेक्सी A50 और सैमसंग गैलेक्सी A10 है। हम आपको बता दे की इन फोनों को सैमसंग पहले ही सेल के लिए उपलब्ध करा चुका है। लेकिन सैमसंग कंपनी ने अब इस सीरीज के एक नए स्मार्टफोन को बाजार में लांच किया है जिसका नाम सैमसंग गैलेक्सी A20 है। यह बहुत ही शानदार फोन है सैमसंग कंपनी होली के त्यौहार के दौरान ग्राहकों को बेहतर फोन को मुहैया कराना चाहती हैं। सैमसंग कंपनी का यह फोन बहुत ही बेहतरीन फोन है। तो चलिए इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A50
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A20 के फीचर्स:- सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Exynos 7884 एसओसी (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल फोन स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के इंटरनल मेमोरी को आप चिप कार्ड के जरिए 512 GB तक आसानी से बढ़ा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A50
Third party image reference
कैमरा और बैटरी:- कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.9 है। वहीं, सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी A20 कीमत और उपलब्धता:- इस फोन फिलहाल अभी रूस में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को RUB 13,990 (लगभग 15,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को भारत या अन्य ग्लोबल बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नही मिली है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post