दक्षिण कोरिया की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने बेहतरीन स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। हालांकि इसके स्मार्टफोन बजट रेंज से बाहर होते हैं। लेकिन पिछले साल इसने अपने ग्राहकों के लिए फ्लैगशिप और बजट स्माटफोन की नई Galaxy M सीरीज शुरू की थी। इसके अंतर्गत इसने बाजार में सैमसंग गैलेक्सी M10 और M20 जैसे दो बजट स्मार्टफोन उतारे थे। हाल में ही इस M सीरीज के अगले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M30 को भारतीय बाजार में लांच कर दिया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत पर।
Third party image reference
Samsung के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल HD नॉच डिस्पले (18.7:9 स्क्रीन अनुपात), 4 जीबी की रैम, 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ साथ प्रोसेसिंग के लिए Exynos 7904 का प्रोसेसर होगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए 13+5+5 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा के साथ साथ बैकअप के लिए 5,000 एमएच की लिथियम-पॉलीमर की बैटरी होगी। यह एंडॉयड वर्जन 8.1 ओरियो पर रन करने वाला होगा। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाईफाई 802.11, ब्लूटूथ 4.2, हॉटस्पॉट, माइक्रो यूएसबी टाइप सी, ए-जीपीएस, डुअल 4जी, जीपीएस जैसे कनेक्टविटी संबधित सभी विकल्प मौजूद होंगे। इसकी कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले फोन के लिए मात्र ₹14,999 होगी।
Post a Comment