Realme 3 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए इसके संभावित फीचर्स के बारे में


#Technews243 ओप्पो कंपनी का सब ब्रांड रियलमी जल्द ही भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. इस फोन का नाम रियलमी 3 प्रो रखा जायेगा. ख़बरों के मुताबिक इस फोन को रियलमी 3 के साथ ही पेश किया जायेगा. इस फोन का एक 6 सेकंड का टीजर भी सामने आ चूका है. यह फोन 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है.


http://techmechblog.com/wp-content/uploads/2018/10/123.jpg
रियलमी 3 प्रो में 6.3 इंच का आईपीस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इस फोन में 4/6 जीबी की रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. इसमें 16+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है.


https://i.pinimg.com/originals/22/b2/c4/22b2c4a479e25226e97af823a9a4ff44.jpg
रियलमी 3 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है. इसमें फ़ास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है. इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद होगा और यह फोन एंड्राइड 9.0 पाई पर काम करेगा. इसमें लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सलेरोमीटर जैसे सेंसर भी दिए जायेंगे. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post