#Technews243 आज इस आर्टिकल में हम पिछले साल लॉन्च किए गए बजट सेगमेंट के एक ऐसे स्मार्टफोन के विषय में बात करने वाले हैं जिसने लॉन्च के बाद जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थी। इसका मुख्य कारण था फोन में मौजूद जबरदस्त हार्डवेयर । दरअसल इस स्मार्टफोन को 8GB रैम तक के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत भी काफी कम रखी गई थी। हम बात कर रहे हैं रियलमी 2 प्रो स्माटफोन की।
जबरदस्त ऑफर
इन दिनों होली के अवसर पर Realme 2 Pro स्मार्टफोन पर भारी कटौती मिल रही है जिसके अंतर्गत इस स्मार्टफोन का 4जीबी रैम वेरिएंट मात्र ₹11990 में मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस स्मार्टफोन की कीमत लांच के दौरान ₹13990 से शुरू की गई थी। फोन में काफी सारे हाईलाइट फीचर है उदाहरण के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 660 प्रोसेसर स्मार्टफोन में शामिल है वहीं 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा डिसेंट सेल्फी के लिए जाना जाता है। चलिए अब आपको इस फोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Third party image reference
डिस्प्ले और प्रोसेसर
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की, इसमें 19.5:9 रेश्यो के साथ 6.3-इंच (1080x2340 पिक्सल) फुल-HD+ स्क्रीन दी गई है. जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस स्मार्टफोन में 4GB/ 6GB/ 8GB रैम ऑप्शन और Adreno 512 GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 AIE प्रोसेसर दिया गया है. डुअल-सिम सपोर्ट वाला Realme 2 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS OS 5.2 पर चलता है. इस स्मार्टफोन की 64GB/128GB इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.7 है. वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कंपनी ने रियर कैमरे को लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए काफी बेहतर बताया है. कैमरों में AI फीचर्स और AR स्टीकर्स के ऑप्शन भी दिए गए हैं.
बैटरी और कनेक्टिविटी विकल्प
बजट सेगमेंट के इस फोन में लगभग सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद है उदाहरण के तौर पर कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें USB OTG, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ, 4G VoLTE और GPS का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,500mAh की है.
Post a Comment