Redmi Note 7 Pro की पहली सेल हुई 'सुपरहिट' , कुछ सेकंड्स में ही बिक गए सारे फोन !

#Technews243 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी के द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो कि आज पहली सेल सुपरहिट रही है। दरअसल, इस स्मार्टफोन की पहली सेल में कुछ सेकंड्स में ही सारा स्टोक आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस बात की जानकारी खुद शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दी है।

Third party image reference
हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी कंपनी के द्वारा नहीं की गई है कि रेडमी नोट 7 प्रो स्माटफोन की आखिर कितनी यूनिट्स बेची गई लेकिन मनु कुमार जी ने बताया कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए रेडमी नोट 7 प्रो को बहुत तेजी से बनाया जा रहा है ताकि इस स्मार्टफोन के प्रति भारतीय उपभोक्ताओं के रिस्पांस को पूरा किया जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप इस स्मार्टफोन को पहली सेल में नहीं खरीद पाए लेकिन स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक है तो इसकी दूसरी सेल 20 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट और mi.com पर होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे इस स्मार्टफोन में बेहद जबरदस्त स्पेसिफिकेशंस मौजूद है जिसके कारण उपभोक्ता इस स्मार्टफोन को काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए आपको इस फोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
डिस्प्ले
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की,यहां 19.5:9 रेश्यो और 1080x2340 रिजोल्यूशन के साथ 6.3-इंच फुल-HD+ LTPS डिस्प्ले दिया गया है. Redmi Note 7 Pro में भी स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है. अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो यहां क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही यहां भी 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है.

Third party image reference
कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो Redmi Note 7 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक करने के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है. सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट में यहां भी 13MP का कैमरा दिया गया है. साथ ही यहां फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है.यहां भी आपको लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट-मो़ड मिलेगा.
बैटरी
कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में इस फोन में लगभग सभी स्टैंडर्ड विकल्प मौजूद है अगर बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है और यहां भी क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट मौजूद है. 

Third party image reference
कीमत और उपलब्धता
अंत में कीमत और उपलब्धता की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे Redmi Note 7 Pro को भारत में दो वेरिएंट- 4GB रैम और 64GB स्टोेरेज (13,999 रुपये) 6GB रैम और 128GB स्टोरेज (16,999 रुपये) में लॉन्च किया गया है.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post