#Technews243 सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत दो नए हैंडसेट Galaxy A70 और Galaxy A60 को लॉन्च करने जा रही है। हम आपको बता दें कि लीक हुई तस्वीर से इस बात का पता चला है कि Samsung के आने वाले स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए60 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
Google images
सबसे पहले बात Samsung Galaxy A70 की। सैमसंग गैलेक्सी ए70 में Galaxy A50 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हैं। Galaxy A70 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच की भी मिल रही है। गैलेक्सी ए70 के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस स्मार्टफोन में 4,400 एमएएच बैटरी हो सकता है।
Google images
Galaxy A60 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा। और यह स्नैपड्रैगन 6150 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।तीन रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल कैमरा और 8 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Post a Comment