पाकिस्तान में सबसे ज्यादा होता है इस कंपनी के फोन का इस्तेमाल

#Technews243 पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सस्ते चीनी स्मार्टफोनों का प्रयोग किया जाता है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में चीनी स्मार्टफोन का दबदबा भारत से कहीं ज्यादा है और चीन ने पाकिस्तान के स्मार्टफोन बाजार के 62 प्रतिशत भाग पर कब्जा कर रखा है। खबरों की मानें तो एक रिसर्च में इसका खुलासा किया गया है। जिसके अनुसार पाकिस्तान में चीन सस्ते स्मार्टफोन डंप करता जा रहा है और पाकिस्तान के 62 फीसदी स्मार्टफोन बाजार पर चीनी कंपनियों का कब्जा है।

Pakistani smartphone
Third party image reference
पाकिस्तान में जो स्मार्टफोन चीन बेच रहा है उनमें से आधे से ज्यादा स्मार्टफोन की कीमत 100 डॉलर यानि करीब 7,000 रुपए से नीचे है। वहीं पाकिस्तानी स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी सैमसंग, हुआवेई, ओप्पो और क्यू मोबाइल कंपनियों की है। पाकिस्तान में 15 साल से लेकर 65 साल की उम्र के 69 फीसदी लोगों को नहीं मालूम है कि इंटरनेट क्या होता है।

Pakistani smartphone
Third party image reference
सर्वेक्षक थिंक टैंक ने दावा किया है कि नमूने की प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय स्तर पर 15 साल से 65 साल की उम्र की 98 फीसदी आबादी के प्रतिनिधित्व सुनिश्चित की गई है।

Pakistani smartphone
Third party image reference
पुरुषों के मुकाबले 43 प्रतिशत महिलाएं नहीं जानती कि इंटरनेट क्या होता है। पाकिस्तान में सिर्फ 22 प्रतिशत ही स्मार्टफोन यूज करते हैं और 25 प्रतिशत फीचर फोन यूज करते हैं। बाकी 53 प्रतिशत लोगों के फोन में इंटरनेट नहीं है। उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post