दोस्तों, इस पोस्ट में मैं पोको F1 के बारे में बात करने वाला हूं जो कि 2 साल के बाद अभी तक बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन कहा जाता है। इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 15000 रुपये से शुरू होती है जिसमे की आपको 6gb की रैम और 128gb की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल जाती है। यह फोन अभी तक बेस्ट बना हुआ है क्योंकि यह फोन आपको कम कीमत में काफी अच्छी फ़ीचर्स प्रोवाइड करता है।
पोको F1 के फ़ीचर्स
इस फ़ोन में 6.18 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेसोलुशन 2340×1080 पिक्सेल है साथ ही यह गोरिल्ला ग्लास 3 से भी प्रोटेक्टेड है। यह फ़ोन एंड्राइड ओरियो के ऑपरेटिंग सिस्टम में रन करता है और इसमे qualcomm स्नैपड्रैगन 845 का प्रोसेसर दिया गया है जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.8ghz दी गयी है।
यह फोन 6gb की रैम और 128gb की स्टोरेज के साथ में आता है। अगर कैमरे को देखा जाए तो रियर में 12+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फ़ोन ड्यूल 4g volte को सपोर्ट करता है और इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही दिए गए है। पोको का यह फ़ोन 4000mAh बैटरी बैकअप के साथ मे आता है जो कि फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Post a Comment