फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ टेक्नो का और एक धांसू स्मार्टफोन, जानिए फ़ीचर्स


दोस्तों, टेक्नो ने अपने एक और स्मार्टफोन को लांच कर दिया है जिसका नाम टेक्नो स्पार्क गो प्लस है। यह फोनी भारत मे 6,299 की बजट में आ जाता है। इस फोन में वैसे तो काफी अच्छी फ़ीचर्स नहीं दी गयी है। क्योंकि इस प्राइस रेंज पे और भी अच्छा फोन को लांच किया जा सकता था। लेकिन फिर भी आप चाहें तो इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

टेक्नो स्पार्क गो प्लस के फ़ीचर्स


इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720×1520 पिक्सेल के साथ मे आता है। टेक्नो का यह फोन एंड्राइड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम में रन करता है और मीडियाटेक हेलिओ A22 पे आधारित है। यह फोन 2gb की रैम एवं 32gb की इंटरनल स्टोरेज के साथ मे आता है।

अगर कैमरे की बात की जाए तो रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और अगर सेल्फी कैमरे की बात की जाए तो यहां भी आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही मिल जाते हैं। पावर देने के लिए इस फोन में 4000mAh का बैटरी बैकअप दिया गया है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post