हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल सही तरीके से कैसे करे?
आजकल यदि देखा जाए तो 80 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन का उपयोग सही तरीके से नही कर पा रहे हैं। इसका सबसे मुख्य कारण है मोह- माया। इसका मतलब सभी लोग स्मार्टफोन को अपने सही काम के लिए नही लगाकर उसका उपयोग दूसरों से बात या फिर सोशल मीडिया साइट पे बिताना पसंद करते हैं। यह एक अच्छी बात है यदि हम कुछ समय के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने देश और दुनिया के बारे में जान रहे हैं लेकिन यह हमारे लिए हानिकारक भी है यदि हम इसका उपयोग ज्यादा समय के लिए करते हैं और केवल अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
यदि आप सभी लोग स्मार्टफोन का सभी उपयोग करना चाहते हैं तो आपको स्मार्टफोन को अपना बहुत समय फालतू में नही देना है। यदि आपको कुछ काम पड़े तभी इसका उपयोग करना है। और आप यदि स्मार्टफोन को चलाना नहीं छोड़ पा रहें हैं तो उसके लिए आपको खुद से अपने लिये मोबाइल चलाने के लिए एक टाइम टेबल बना लेना है फिर धीरे धीरे टाइम को कम करते जाना है। स्मार्टफोन इंसानों के लिए बहुत अच्छी डिवाइस है लेकिन फिर भी लोग इसका अच्छे से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आपको तो पता ही होगा कि स्मार्टफोन को लोगों के टाइम को सेव करने के लिए बनाया गया था लेकिन यह लोगों की समय को भी बर्बाद कर रहा है।
स्मार्टफोन के जरिये आप अपने कई काम को आसानी से घर बैठे बैठे कर सकते हैं जैसे कि आपने देखा ही होगा कि आजकल यदि पैसे का भी लेन-देन के लिए भी ऑनलाइन ट्रांसक्शन के जरिये आसानी से किया जा सकता है और आपको बैंक जाने की जरूरत भी नहीं होती है। साथ ही यदि खाना भी आर्डर करना चाहें तो कर सकते हैं। और यदि आप चाहें तो होटल बुक, मूवी टिकट इत्यादि भी स्मार्टफोन की मदद से आसानी के कर सकते हैं।

Post a Comment