Realme 6 Review : धांसू फ़ीचर्स के साथ मे लॉन्च हुआ Realme 6 स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम
Realme ने अपने एक और भी बेहतरीन बजट स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है जिसका नाम Realme 6 है। Realme का यह फोन इस प्राइस सेगमेंट में आज तक का बेस्ट स्मार्टफोन है। इतनी कम कीमत में आपको यह फ़ोन आपको बेस्ट परफॉर्मेंस प्रोवाइड करता है। Realme का यह फोन लोगों के द्वारा बेहद पसंद की जा रही है क्योंकि इस फोन में बेस्ट गेमिंग प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जो कि मीडियाटेक की तरफ से है। इस मीडियाटेक के प्रोसेसर को सबसे पहले रेडमी नोट 8 प्रो में इस्तेमाल किया गया है। यह फोन 13,000 रूपये में रेडमी नोट 8 प्रो को डायरेक्ट टक्कर दे रहा है जिसकी कीमत 15999 रुपये से शुरू होती है। रेडमी 6 की कीमत भारतीय बाजार में 12,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4gb की रैम और 64gb की स्टोरेज वाला वैरिएंट देखने को मिल जाता है। इसके अलावा आपको और भी दो वैरिएंट्स देखने को मिल जाता है जो कि 6gb+128gb स्टोरेज और 8gb+128gb स्टोरेज है।
यह फोन काफी बेहतरीन लुक के साथ मे आता है और इसमे दो कलर ऑप्शन दिया गया है जो कि हम कह सकते हैं कि वाइट और ब्लू कलर की है। Realme का यह फ़ोन एक पंच होल डिस्प्ले के साथ मे आता है जो स्मार्टफोन को और भी प्रीमियम लुक feel कराती है। इसकी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के फ़ीचर्स के साथ मे आता है। जो कि आपको और भी स्मूथ परफॉरमेंस फील कराती है। इस फ़ोन में आपको 4300mAh की बैटरी बैकअप दिया गया है जो की 30W के फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मे आता है। यदि आप gamer भी हैं तो आपको कोई भी दिक्कत लेने की जरूर नही है क्योंकि इस फ़ोन में मीडियाटेक हेलिओ G90T का चिपसेट दिया गया है जिसके मदद से आप PUBG जैसे गेम को भी highest ग्राफ़िक्स सेटिंग पे खेल पाएंगे।
Realme 6 एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मे आता है जो जैसे कि आपने पोको के X2 डिवाइस में देखा होगा। यह फिंगरप्रिंट सेंसर बेहद ही फ़ास्ट हैं। इसमे आपको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने वाली। इस फोन के रियर में आपको क्वैड रियर कैमरा का सेटअप देखने को मिल जाता है जिसमे 64 मेगापिक्सल का कैमरा प्राइमरी कैमरा है।
Realme 6 के फ़ीचर्स
यह फोन 6.5 इंच फुल एचडी प्लस 90 हर्ट्ज आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है और यह गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा द्वारा संरक्षित है। आपको सुचारू प्रदर्शन मिलेगा क्योंकि यह 90Hz ताज़ा दर है।
Realme Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस Realme डिवाइस को मीडियाटेक हेलियो G90T ऑक्टा कोर गेमिंग प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है जिसकी प्राथमिक घड़ी की गति 2.05ghz और माध्यमिक घड़ी की गति 2.0ghz है।
अगर इसके कैमरा फीचर्स पर चलते हैं तो आपको 64 + 8 + 2 + 2MP का क्वाड रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा है जो अपर्चर f / 1.8 के साथ आता है, एक 8MP का वाइड एंगल कैमरा अपर्चर f / 2.3 के साथ आता है 2 + 2MP कैमरा मोनो और मैक्रो लेंस के लिए दिया गया है और सामने की तरफ आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स के लिए आपको 10X डिजिटल जूम का ऑप्शन भी मिलेगा।
अपने हैंडसेट को पावर देने के लिए Realme आपको 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300mAh की बड़ी बैटरी बैकअप प्रदान करता है। Realme का यह भी दावा है कि यह आपके हैंडसेट को केवल 15 मिनट में 40 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। यह दोहरी 4g वोल्ट का भी समर्थन करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों फीचर्स दिए गए हैं।

Post a Comment