Realme का पहला 5G स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ मे हुआ लांच जानिए कीमत !
तो, आखिरकार Realme India द्वारा 24 फरवरी को भारत में पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन का नाम Realme X50 Pro है। यह फोन भी एक नवीनतम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है जो कि स्मार्टफोन में पहली बार उपयोग किया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन द्वारा नवीनतम प्रोसेसर है। यह फोन बेहद ही आकर्षक देखता है। साथ ही इसका कीमत भारत मे 37,999 रुपये से शुरू होती है। Realme X50 का खास फ़ीचर्स है कि यह फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा और इसमे आपको नेट की स्पीड 4g से 10 गुना देखने को मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन को भारत मे 3 वैरिएंट्स में लांच किया गया है जो कि 6gb+128gb स्टोरेज, 8gb+128gb स्टोरेज और 12gb+256gb स्टोरेज है। साथ ही दो कलर ऑप्शन भी देखने को मिल जाते है जो कि Moss Green और Rust Red हैं। दोनों ही इस फोन को बहुत ही प्रीमियम लुक देते हैं। यह फोन एक ग्लास बॉडी के साथ में आता है।
Realme का यह X50 स्मार्टफोन 4200mAh बैटरी बैकअप के साथ में इसमें चार्जिंग के लिए 65W के फ़्लैश चार्जिंग चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Realme यह भी दावा करती है कि यह चार्जर आपके स्मार्टफोन को मात्र 30-35 मिनट में पूरा 0-100% चार्ज कर देगा। जैसे कि आपने Realme के लास्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 प्रो स्मार्टफोन में देखा ही होगा कि उसमें 4000mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है जो कि 50W के फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मे आता है और आपका फ़ोन को मात्र 25-30 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। Realme X50 प्रो में ड्यूल पंच होल कैमरा भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। यह फ़ोन के डिस्प्ले को और भी आकर्षक बनाता है। अगर आप हाईएस्ट रैम वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इसमे 12gb की रैम भी उपलब्ध है। इस हैंडसेट के रियर में भी क्वैड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें की 64 मेगापिक्सल का कैमरा main कैमरा है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ मे नही आती है जिसका मतलब आप एक साथ मे दो सिम और SD कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। या फिर आप दो सिम का इस्तेमाल कर सकते है या फिर एक सिम या एक SD कार्ड का। Realme का यह फोन भी 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मे आने वाला है।
Realme X50 प्रो के फ़ीचर्स
Realme का यह स्मार्टफोन 6.44 इंच के फुल HD प्लस सुपर AMOLED, 90Hz डिस्प्ले के साथ में आता है जिसका रेसोलुशन 1080×2400 पिक्सेल है जो कि GPU अड्रेनो 650 पे बेस्ड है। यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्राइड 10 पे रन करता है और इसमें Qualcomm स्नैपड्रैगन 865 का प्रोसेसर दिया गया है जो कि आज तक का सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर है। जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.8ghz, सेकेंडरी क्लॉक स्पीड 2.5ghz और tertiary क्लॉक स्पीड 1.7ghz है। इस फोन का बेस वैरिएंट 6gb की रैम और 128gb की इंटरनल स्टोरेज के साथ में आता है जिसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गयी है।
अगर कैमरे फ़ीचर्स की बात की जाए तो रियर में क्वैड कैमरा का सेटअप दिया गया है जो कि 64+12+8+2MP के हैं जो की F/1.8+F/2.3+F/2.5+F/2.4 के अपर्चर के साथ मे आते हैं। जो 64 मेगापिक्सल का कैमरा है वो एक main कैमरा है। 12 मेगापिक्सल के कैमरा को वाइड एंगल फ़ोटो, 8 मेगापिक्सल के कैमरा को टेली फ़ोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल के कैमरा को डेप्थ sensoring के लिए दिया गया है। इस फोन के कैमरा में आपको 2X ऑप्टिकल ज़ूम और 20X हाइब्रिड ज़ूम देखने को मिल जाता है साथ ही कैमरा में और भी कई फ़ीचर्स दिया गया है जो आजकल के स्मार्टफोनों में होना चाहिए जैसे कि इसमें आपको नाईट मोड, स्लो मोशन वीडियो, पोर्ट्रेट मोड, panoramic व्यू, ब्यूटी फ़िल्टर, HDR इत्यदि। वहीं अगर फ्रंट कैमरा को देख जाए तो फ्रंट में 32+8 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि अपर्चर F/2.45+F/2.2 के साथ में आता है।
Realme का यह फोन दोनों ही सिम को 5G का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4200mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है जो कि 65W के superdart चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जो की आपके स्मार्टफोन को मात्र आधा घंटे के अंदर में पूरा चार्ज कर देता है। यह फोन कलर OS 7.1 पे बेस्ड है। यह ब्लूटूथ वर्शन 5.0 को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इंडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही फेस अनलॉक भी इस फ़ोन में मिल जाता है।
For English Click Here

Post a Comment