क्या एक एंड्राइड मोबाइल में दो अलग अलग नंबर का वाट्सअप चल सकता है?

क्या एक एंड्राइड मोबाइल में दो अलग अलग नंबर का वाट्सअप चल सकता है?


दोस्तों, आजकल के स्मार्टफोन में एक बहुत ही अच्छी चीज आ गयी है जिसका नाम ड्यूल एप्प्स है। जिसकी मदद से आप किसी भी फ़ोन में दो व्हाट्सएप्प या Paytm या फिर जिस एप्लीकेशन को आप डबल करना चाहते हैं तो उसे डबल कर सकते हैं फिर अगर आप उसे उपयोग करना चाहें तो अलग अलग ID क्रिएट कर सकते हैं। जैसे कि अगर आप दो सिम इस्तेमाल करते हैं और दोनों का व्हाट्सअप एकाउंट बनाना एक ही स्मार्टफोन में चाहते हैं तो आप ड्यूल एप्प्स या फिर Parallel एप्प्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्यूल एप्प का यह फ़ीचर्स कई स्मार्टफोनों में इनबिल्ड ही होता है। अगर आजकल के फोनों में देखा जाए तो आधा से अधिक फोनों में यह फ़ीचर्स होता है। और यदि आपके एंड्राइड फ़ोन में यह फ़ीचर्स इनबिल्ड नही दिया गया है तो आप इसका एप्लीकेशन प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको यह इनबिल्ड देता है तो काफी अच्छी बात है।

प्ले स्टोर से ड्यूल एप्प्स या फिर parallel एप्प्स को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में सबसे पहले parallel स्पेस सर्च कर लेना है उसके बाद आपको कई ड्यूल एप्प्स वाले एप्पलीकेशन दिखने लगेंगे जिसमें से आप किसी को भी डाउनलोड या फिर इनस्टॉल कर सकते हैं।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post