स्मार्टफोन का पढ़ाई में योगदान ? स्मार्टफोन के फ़ायदे !
दोस्तों, आप सभी को पता ही होगा की आजकल स्मार्टफोन का उपयोग कहीं गुना होने लगा है। यदि देखा जाए तो आजकल हम अपना आधा से अधिक काम अपने स्मार्टफोन के जरिये ही कर लेते हैं और हमें कहीं और जन भी नही पड़ता है। साथ ही स्मार्टफोन हमारे पढ़ाई में भी बहुत बड़ा योगदान देता है।
जैसे कि यदि हम किसी टॉपिक के बारे में जानना चाहते हैं तो उसे किताबों में न खोज के उसे डायरेक्टली हम गूगल में सर्च कर लेते हैं। हम ऐसे इसलिए करते हैं क्योंकि इससे हमें काफी फायदा होता है या फिर हम कह सकते हैं कि हमारे समय की बचत होती है।
अगर आप सोच रहे होंगे कि कैसे बचत होती है तो आपको बता दूं कि यदि आप किसी टॉपिक को बुक में खोजते हैं तो आपको काफी समय लग जाता है जबकि गूगल में आप डायरेक्टली क्वेश्चन लिखकर exact उत्तर को पा सकते हैं। और यदि बच्चे चाहें तो स्मार्टफोन के मदद से कई ऑनलाइन क्लासेज को भी देख सकते हैं। जिससे कि उनकी नॉलेज बढ़ सकती है।
अगर आजकल बच्चे चाहें तो स्मार्टफोन की मदद से ही काफी अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं। जैसे कि आपको पता ही होगा कि अगर आप यूट्यूब में किसी सी सवाल के बारे में सर्च करते हैं तो आपको उस सवाल का कई उत्तर या फिर हम कह सकते हैं कि कई मेथड मिल जाते हैं। पढाई के अलावा भी स्मार्टफोन हमारे और भी सभी क्षेत्रों में बहुत उपयोगी है। लेकिन स्मार्टफोन हमारे लिए कई हद तक बेहद हानिकारक भी है।

Post a Comment